स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव पर

सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई : डॉ. जितेंद्र सिंह

सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई : डॉ. जितेंद्र सिंह

नया कानून छात्र हितों की रक्षा करेगा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक सहित अन्य अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए बने नए कानून को छात्रहित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से वादा किया था कि संसद के इसी सत्र में इस मुद्दे पर कड़ा कानून लाया जाएगा और अब वह वादा पूरा हो गया है।
डॉ. सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा कर कहा कि उन्हें यह बताते हुए प्रसन्नता और संतोष है कि लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद यह विधेयक अब कानून बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस दिशा में पहला कदम वर्ष 2024 में उठाया गया था, जब सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए कानून लाया गया था। यह भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच और संकल्प का परिणाम था। अब संसद द्वारा पारित संशोधित कानून इस व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बनाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नया कानून उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा जो पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के जरिए विद्यार्थियों के भविष्य और मेहनत के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना तथा ईमानदारी से मेहनत करने वाले छात्रों के हितों की रक्षा करना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें