स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

पायनियर समचार सेवा

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र मे रहने वाली महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। आशियाना थाना इलाके के रुचिखंड-एक शारदा नगर मे रहने वाली विवाहिता मंजरी शुक्ला ने पति सहित सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसका विवाह वर्ष 2022 में दीपक शुक्ला उर्फ हर्ष शुक्ला पुत्र राजकु‌मार शुक्ला से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास और ससुर कम दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ मारपीट करने के साथ उसे कई बार भूखा रखने लगे और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

जिसपर उसने स्थानीय आशियाना थाने मे बीते 31 जुलाई वर्ष 2025 को शिकायत की थी। जहां पुलिस ने जांच के बाद उसे महिला थाने भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसे आगे की कोई जानकारी उसे नहीं मिली। आरोप है कि बीते एक अक्टूबर 2025 की रात पति घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की और उसका बीएड की पढ़ाई के लिए इस्तेमाल होने वाला टैबलेट, मोबाइल, कूलर और घर का अन्य सामान तोड़ उसे कमरे में बंद कर कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे बुलाए गए एक परिचित व्यक्ति ने भी उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। जिसके चलते उसने स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर जांच के बाद सोमवार को गाली गलौज मारपीट सहित दहेज़ उत्पीड़न की धारा मे केस दर्ज किया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें