दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख का गांजा बरामद

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। नगराम पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को 7.288 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में एक नहर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार दो संदिग्ध युवक भागने लगे।
पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 7.288 किलोग्राम गांजा, 2100 रुपए नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम आकाश गौतम निवासी करोरा, थाना नगराम और अंकुश कुमार कोरी उर्फ नवीन निवासी हुसैनाबाद, थाना लोनीकटरा, बाराबंकी बताया।
आकाश ने बताया कि वह साथी के साथ बाइक से गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर क्षेत्र में बेचता था और उससे मिलने वाले रुपये आपस में बांट लेते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश किया गया,



