स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

अवसानेश्वर मंदिर में मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

अवसानेश्वर मंदिर में मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी निगरानी और बैरिकेडिंग की होगी व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा

पायनियर संवाददाता। बाराबंकी

आगामी मेले एवं त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को हैदरगढ़ विकासखंड की रौनी ग्राम पंचायत स्थित महाभारतकालीन पौराणिक अवसानेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मेला स्थल और घाट का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के मुख्य द्वार के निकट खोया-पाया केंद्र स्थापित करने, पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उनकी निगरानी के लिए केंद्रीय कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा भीड़ प्रबंधन के लिए पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आचार्य शैलेन्द्र शास्त्री के साथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मधुमिता सिंह, खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियंका सिंह, जयशंकर पाण्डेय, मुकुल पटेल, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें