मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

टीकाकरण अभियान में बच्चों व गर्भवतियों को लगा टीका, डीएम ने किया निरीक्षण

सादुल्लानगर/बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन में बुधवार को नियमित टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। अभियान…

साझा करें WhatsAppFacebookX
टीकाकरण अभियान में बच्चों व गर्भवतियों को लगा टीका, डीएम ने किया निरीक्षण

सादुल्लानगर/बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन में बुधवार को नियमित टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।

अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया, वहीं गर्भवती महिलाओं को टीडी वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा किशोर-किशोरियों को टीडी-10 एवं टीडी-16 का टीकाकरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्यू लिस्ट के आधार पर छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें भी टीकाकरण से जोड़ा।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को टीकाकरण के महत्व, उससे होने वाले लाभ तथा एईएफआई (AEFI) के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी बलरामपुर डा०विपिन कुमार जैन ने सत्र स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के कार्यों की सराहना करते हुए अभियान को सफल बताया।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय भान, सीडीपीओ रेहरा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, सीएचओ, आशा कार्यकत्री, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →