स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगी

सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोधेश्वर धाम में तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम, मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण

सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोधेश्वर धाम में तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम, मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रामनगर बाराबंकी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 जुलाई को प्रस्तावित लोधेश्वर महादेव धाम दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार एवं डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा ने अलग-अलग समय पर महादेवा धाम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, जनसभा स्थल, पार्किंग, मंदिर परिसर, कॉरिडोर निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मेला बाग, प्रस्तावित हेलीपैड, मंदिर गर्भगृह तक के मार्ग, जनसभा स्थल और श्री लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां गुणवत्ता के साथ पूरी कर ली जाएं। उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग और आवागमन की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का नक्शे के माध्यम से अवलोकन करते हुए पंडाल, हेलीपैड, वीवीआईपी, वीआईपी एवं आमजन के प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और जनसभा स्थल की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए छह पार्किंग स्थलों का निर्माण कराया जा रहा है तथा मंच स्थल का समतलीकरण कराया जा रहा है। गड्ढों वाले स्थानों पर मिट्टी डलवाकर भूमि समतल की जा रही है।

निरीक्षण के उपरांत मंडलायुक्त और डीआईजी ने श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं विश्व के कल्याण की कामना की तथा प्रस्तावित महादेवा कॉरिडोर की प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान एडीएम निरंकार सिंह, एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

उधर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक संकेंद्र प्रताप वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, महादेवा मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी तथा पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने भी महादेवा धाम पहुंचकर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।

निरंकार त्रिवेदी रामनगर संवाददाता

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें