मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ

शाहजहाँपुर। ज़िला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया ।शहीद संग्रहालय में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन ज़िलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भगवान…

साझा करें WhatsAppFacebookX
डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ

शाहजहाँपुर। ज़िला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया ।शहीद संग्रहालय में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन ज़िलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भगवान धन्वन्तरि और महर्षि पतंजलि के चित्रों पर माल्यार्पण व समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।

इस मौके पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भागमभाग, तनाव, बढ़ती महत्वाकांक्षा के दौर में हम जीवन की लय को खोते चले जा रहे हैं। ऐसे समय में हम भारतीय संस्कृति की अमूल्य विधा, जिसके वैज्ञानिक गुणों, सिद्धांतों के कारण योग एक शीतल छाँव की तरह है, जो हमारे मन प्राण और शरीर के सन्तुलन को बनाए रखकर हमारे जीवन पथ को निष्कण्टक करता है ।

योग विज्ञान संस्थान के ज़िला प्रधान डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी के द्वारा योगासनों का अभ्यास कराया गया ।मंच पर ज्योति गुप्ता, अखण्ड प्रताप , चिवनाथ पाल ने योगासनों का प्रदर्शन किया।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →