स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

दिव्यांगजनों के लिए बने विशेष आयुष्मान कार्ड: राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार को सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगजनों के लिए बने विशेष आयुष्मान कार्ड: राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार को सौंपा ज्ञापन

बरेली। जनसेवा टीम ट्रस्ट ने प्रदेश के सभी प्रमाणित दिव्यांगजनों को बिना किसी आय सीमा और जटिल शर्तों के आयुष्मान कार्ड जारी करने की मांग उठाई है। इस संबंध में ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी पम्मी खाँ वारसी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत दिव्यांगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। 

दिव्यांगजनों को नियमित चिकित्सा, थेरेपी, पुनर्वास और सहायक उपकरणों की निरंतर आवश्यकता होती है। आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ रहते हैं, जिससे उनकी स्थिति दयनीय हो जाती है।जनसेवा टीम ट्रस्ट ने मांग की कि प्रदेश में जिला व ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर प्राथमिकता के आधार पर दिव्यांगजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। साथ ही इस योजना के दायरे में दिव्यांगों की विशेष चिकित्सा, थेरेपी व पुनर्वास सेवाओं को भी शामिल किया जाए।

ज्ञापन लेने के बाद राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने इस मांग को दिव्यांगजनों के हित में बेहद जरूरी बताया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे स्वयं इस विषय पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे और वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह को भी ज्ञापन सौंपा, जिन्होंने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए मांग को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें