मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने शनिवार को अकबरपुर महाविद्यालय, अकबरपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने शनिवार को अकबरपुर महाविद्यालय, अकबरपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रॉन्ग रूम, प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रख-रखाव सहित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ करें। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती मिली।

रविकांत दुबे, कानपुर देहात

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →