मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

जिला फुटबॉल लीग: यूपी पुलिस ने डीसीए क्लब को 4-0 से रौंदा

लखनऊ, पायिनयर खेल संवाददाता। जिला फुटबॉल लीग 2026 के तहत चौक स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में शुक्रवार को यूपी पुलिस और एलडीए -बी क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में यूपी पुलिस ने डीसीए क्लब को एकतरफा मुकाबले में…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जिला फुटबॉल लीग: यूपी पुलिस ने डीसीए क्लब को 4-0 से रौंदा

लखनऊ, पायिनयर खेल संवाददाता। जिला फुटबॉल लीग 2026 के तहत चौक स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में शुक्रवार को यूपी पुलिस और एलडीए -बी क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में यूपी पुलिस ने डीसीए क्लब को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से शिकस्त दी।

यूपी पुलिस की ओर से सैय्यद ने खेल के चौथे मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद निहाल ने 36वें मिनट, नोमान ने 40वें मिनट और निशांत ने 52वें मिनट में गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी।

एलडीए -बी- क्लब ने सिटी क्लब को 2-1 से हराया।

दूसरे मुकाबले में एलडीए -बी- क्लब ने सिटी क्लब को 2-1 से हराया। एलडीए -बी- की ओर से कृष्णा ने आठवें मिनट और कार्तिक ने 35वें मिनट में गोल किया। वहीं सिटी क्लब की तरफ से अवधेश ने 12वें मिनट में गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

शनिवार को लीग के अगले मुकाबले एलाइट क्लब और मिडविंटर क्लब के बीच शाम 3 बजे से होगा। वहीं दूसरा मुकाबला एक्स स्टूडेंट्स मेन्स यूनाइटेड क्लब और न्यू ब्वॉयज क्लब के बीच शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा।