स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहगोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

बुद्धेश्वर महादेव के मूल शिवलिंग के दर्शन की मांग पर कांवरियों का प्रदर्शन

बुद्धेश्वर महादेव के मूल शिवलिंग के दर्शन की मांग पर कांवरियों का प्रदर्शन

छह घंटे बाधित रहा यातायात

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के मूल शिवलिंग के दर्शन और सीधे गंगाजल से अभिषेक की मांग को लेकर बुधवार को कांवरियों ने आगरा एक्सप्रेसवे के नीचे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते करीब छह घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। वैदेही सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनमोल द्विवेदी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बुद्धेश्वर महादेव के मूल शिवलिंग पर चांदी चढ़ी हुई है।

कांवरियों और श्रद्धालुओं की मांग है कि चांदी की परत हटाकर उन्हें भगवान के मूल शिवलिंग के दर्शन कराए जाएं और गंगाजल से सीधे अभिषेक करने का अवसर दिया जाए। उनका कहना है कि यह मांग धार्मिक आस्था से जुड़ी है। द्विवेदी के मुताबिक, बीते दिनों करीब 1,500 कांवरिया बुद्धेश्वर मंदिर से बिठूर तक जल लेने गए थे। वापसी के दौरान कांवरियों ने मूल शिवलिंग के दर्शन और अभिषेक की मांग उठाई थी। बुधवार को इसी मांग को लेकर कांवरियों ने आगरा एक्सप्रेसवे के नीचे धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही डीसीपी कमलेश दीक्षित समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों और कांवरियों से बातचीत कर प्रदर्शन समाप्त करने तथा यातायात बहाल कराने का प्रयास किया। हालांकि, कांवरिया अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से संवाद करते रहे। काफी देर तक सहमति नहीं बनने के बाद कांवरियों ने एक्सप्रेसवे के नीचे डिवाइडर पर गंगाजल चढ़ाकर अपनी आस्था जताई।

इसके बाद वे वहां से आगे बढ़ गए। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली और धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन सामान्य कराया। कांवरियों का कहना है कि उनकी मांग किसी विवाद के लिए नहीं, बल्कि भगवान बुद्धेश्वर के मूल स्वरूप के दर्शन और विधि-विधान से जलाभिषेक की सुविधा के लिए है। अब इस मामले में मंदिर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों के निर्णय पर श्रद्धालुओं की नजर बनी हुई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें