मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
बागेश्वर

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

पायनियर समाचार सेवा। बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र के दुलम गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक डूंगर सिंह 10 सितंबर को दुकान जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं…

साझा करें WhatsAppFacebookX
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

पायनियर समाचार सेवा। बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र के दुलम गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक डूंगर सिंह 10 सितंबर को दुकान जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 12 सितंबर को परिजनों ने कपकोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस, ग्रामीण, एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की। 16 सितंबर को घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल के पास उनका शव बरामद हुआ। चेहरे पर चोट और घाव के निशान मिले हैं। परिजनों ने भालू के हमले की आशंका जताई है। वन विभाग व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएफओ प्रकाश आर्या ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे, की उनकी मौत किससे हुई है। फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।