मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

पत्नी की हत्या कर फंदे से लटका पति, जांच मे जुटी पुलिस 

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक ही घर मे पति-पत्नी की मौत की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया| घर के भीतर पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा मिला जबकि पति…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पत्नी की हत्या कर फंदे से लटका पति, जांच मे जुटी पुलिस 
filter: 153; fileterIntensity: 0.94; filterMask: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक ही घर मे पति-पत्नी की मौत की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया| घर के भीतर पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा मिला जबकि पति फंदे से लटका मिला| सूचना मिलते बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर साक्ष्यों को एकत्रित कर दोनों शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था| प्राप्त जानकारी के अनुसार मदारीपुर थाना बीकेटी निवासी आशीष प्रजापति (35) पुत्र बाबूलाल का शव घर के अन्दर फंदे से लटका मिला जबकि उसकी पत्नी छमता (30) चारपाई पर मृत अवस्था मे पड़ी थी|

घटना का खुलासा दोपहर को करीब दो बजे मृतक के दोनों बच्चें पुत्र अक्षांश (10) वर्ष और पुत्री विभा (8) स्कूल से जब वापस घर पहुंचे तों देखा माँ मृत अवस्था मे चारपाई पर पड़ी और पिता फंदे से लटक रहे थे,बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तों घर का दृश्य देखकर उनके भी होश उड़ गए| घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बीकेटी संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को सूचित कर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर साक्ष्यों को एकत्रित कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था|

वहीं घटना स्थल पर डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आंनद, एडीसीपी नवीन कुमार सिंह, एसीपी बीकेटी अंकित कुमार बंसल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए| डीसीपी ने बताया कि जानकारी मिली है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था,प्रथम दृष्टया  आशंका है कि आशीष ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी,हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है,घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है,साक्ष्यों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य विधिक कार्यावाही की जाएगी|

मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे आशीष के दोनों बच्चे अक्षांश (10) और विभा (8) स्कूल से घर लौटे, घर के अंदर मां छमता को चारपाई पर मृत और पिता आशीष को फंदे से लटका देखकर दोनों की चीख निकल गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे तो घर के अंदर का दृश्य देखकर उनके भी होश उड़ गए, पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस को प्रथमदृष्टया आशंका है कि आशीष ने पत्नी की हत्या करने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या की| हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।