मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

हाथरस में गूंजे जयकारे! श्री दाऊजी महाराज का भव्य महाभिषेक, 56 भोग से सजा दरबार

हाथरस, 17 सितंबर 2026 (सू0वि0)। श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला जज विनय कुमार III, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं परिवारीजनों के साथ किला परिसर स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण…

साझा करें WhatsAppFacebookX
हाथरस में गूंजे जयकारे! श्री दाऊजी महाराज का भव्य महाभिषेक, 56 भोग से सजा दरबार
हाथरस, 17 सितंबर 2026 (सू0वि0)। श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला जज विनय कुमार III, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं परिवारीजनों के साथ किला परिसर स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन एवं महाभिषेक किया।
पूजन एवं महाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर जयकारों, शंखनाद एवं घंटों की गूंज से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इस अवसर पर श्री दाऊजी महाराज का पंचामृत से महाभिषेक किया गया तथा भगवान को 56 भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार, पत्रकार बंधु, शहर के गणमान्य नागरिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →