मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
गुरुग्राम

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम में तीन ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

661 निवेशकों से जुटाए 248.46 करोड़ रुपये की हो रही जांच गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित तीन ठिकानों पर छापामारी की है। इस कार्रवाई के दौरान ईडी द्वारा कांडा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम में तीन ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
पूर्व मंत्री गोपाल कांडा।

661 निवेशकों से जुटाए 248.46 करोड़ रुपये की हो रही जांच

गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित तीन ठिकानों पर छापामारी की है। इस कार्रवाई के दौरान ईडी द्वारा कांडा के आवास, फार्महाउस और कार्यालय की तलाशी ली गई। ईडी की यह छापामारी रियल एस्टेट कंपनी की ओर से की गई कथित हेराफेरी को लेकर की जा रही है।
जानकारी के अनुसार इस जांच के दायरे में वाटिका लिमिटेड के चार रियल एस्टेट प्रोजेक्ट हैं। इन परियोजनाओं में करीब 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों के मुताबिक निवेशकों को समय पर कब्जा देने, सुनिश्चित रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड पूरा करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन आज तक निवेशकों को ना तो कब्जा दिया गया और ना ही सेल डीड पूरी की गई। जांच में सामने आए वित्तीय लेन-देन के आधार पर ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि निवेशकों से ली गई रकम कहां-कहां ट्रांसफर की गई है। ईडी इस मामले में फंड की मूवमेंट को ट्रेस करन में जुटी है। डायवर्ट की गई रकम बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी विभिन्न कंपनियों में स्थानांतरित किए जाने का संदेह है। ईडी कार्रवाई के दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। एजेंसी यह भी खंगाल रही है कि निवेशकों से जुटाई गई रकम किन-किन खातों और कंपनियों में ट्रांसफर की गई है।
बता दें कि यह गोपाल कांडा से जुड़े परिसरों पर ईडी की पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी 2023 में एजेंसी उनके ठिकानों पर कार्रवाई कर चुकी है। मौजूदा कार्रवाई वाटिका लिमिटेड से जुड़े कथित रियल एस्टेट धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर की जा रही है।
————————————————–