मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
बागेश्वर

जनपद स्थापना दिवस पर वन विभाग ने आयोजित किया वनाग्नि गोष्ठी एवं स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम

पायनियर समाचार सेवा। बागेश्वर। बागेश्वर जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित वनाग्नि गोष्ठी एवं स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नीलेश्वर पहाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट ने पर्यावरण संरक्षण,…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जनपद स्थापना दिवस पर वन विभाग ने आयोजित किया वनाग्नि गोष्ठी एवं स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम

पायनियर समाचार सेवा। बागेश्वर। बागेश्वर जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित वनाग्नि गोष्ठी एवं स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नीलेश्वर पहाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट ने पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा की सुरक्ष एवं बागेश्वर के विकास में जनभागीदारी की अपील की। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे वन केवल प्रकृति की अमूल्य धरोहर ही नहीं, बल्कि मिट्टी, पानी और शुद्ध वायु के आधार हैं।
आयोजक प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने कहा कि स्थापना दिवस पर हम सभी जनपद के सतत विकास, प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करना होगा। इस अवसर पर जनपद और अलग राज्य की मांग के लिए संघर्ष करने वाले सभी विभूतियों को भी याद किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य ,नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ,प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य , ब्लॉक प्रमुख दीपा देवी , जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी ,जिला महामंत्री घनश्याम जोशी , दलीप सिंह परिहार, इन्द्र सिंह परिहार , भुवन काण्डपाल , वृक्ष प्रेमी किशन मलडा , सहित वन विभाग के विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।