स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

रंगदारी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला

रंगदारी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला

नकदी और सोने की चेन लूटने का आरोप

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र में रंगदारी का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने और नकदी व सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोटवा निवासी धर्मेंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि उसके पिता प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। आरोप है कि 16 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपने साथी सुमित यादव के साथ मुस्लिमनगर स्थित अपनी मार्केट से घर लौट रहा था।

इसी दौरान फरदीन की मोबाइल दुकान के सामने चिकन शॉप के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर रंगदारी मांगने लगे। धर्मेंद्र का आरोप है कि विरोध करने पर साहिब, साहिल, पुरी, सलमान, गुलशान, अल्फान समेत 10 से 12 अन्य लोगों ने उस पर और उसके साथी पर धारदार हथियार एवं तमंचे के बल पर हमला कर दिया। हमले में दोनों को चोटें आईं। हमलावर उसके पास मौजूद 3,100 रुपए नकद और गले में पहनी सोने की चेन भी लूट ले गए।

पीड़ित ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने हिंदू होने के कारण मुस्लिम क्षेत्र में कारोबार करने को लेकर रंजिश रखते हुए घटना को अंजाम दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट, रंगदारी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें