स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातकांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगात

बरसिया-खाण्डेपुर मार्ग किनारे खेत में पड़ा मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

बरसिया-खाण्डेपुर मार्ग किनारे खेत में पड़ा मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

पीलीभीत।थाना क्षेत्र के बरसिया-खाण्डेपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे ग्राम प्रधान बरसिया ने पुलिस को सूचना दी कि पूर्व प्रधान बुद्धपाल सिंह के गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर कोतवाली संजीव कुमार शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस की जांच और शिनाख्त के प्रयास के बाद मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुबोध पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम खाण्डेपुर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि सुबोध मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे शराब व अन्य नशे की लत थी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मृतक के पिता की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है तथा परिवार का कोई अन्य सदस्य गांव में नहीं रहता।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें