स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, 7 अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, 7 अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

पायनियर संवाददाता। बरेली

इज्जतनगर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाना क्षेत्र के रोड नंबर आठ से गिरफ्तार किया। आरोपियों को रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को डायल-112 के माध्यम से इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधारीपुर में आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवानी वर्मा (21) पत्नी वीरेंद्र के शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की। शिवानी की शादी 27 अप्रैल को गिरधारीपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र अशोक के साथ हुई थी।मृतका के भाई सुमित वर्मा निवासी शांति विहार, थाना सुभाषनगर की तहरीर पर पुलिस ने पति वीरेंद्र समेत आठ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में दहेज उत्पीड़न और दहेज से संबंधित मृत्यु के आरोपों के तहत बीएनएस की धारा 85ध्80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।12 अक्टूबर को सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी तृतीय नगर के निर्देश पर इज्जतनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति वीरेंद्र पुत्र अशोक, ससुर अशोक पुत्र दुर्गाप्रसाद और सास मीना पत्नी अशोक निवासी ग्राम गिरधारीपुर, थाना इज्जतनगर, बरेली शामिल हैं।इनकी रही गिरफ्तारी में भूमिकागिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक आफताब खान, महिला उपनिरीक्षक पायल, महिला मुख्य आरक्षी रेखा चैधरी, आरक्षी आशीष तोमर और रिजर्व आरक्षी रोहित कुमार शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें