स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश चार गिरफ्तार

करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश चार गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिरों को धर दबोचा है। टीम ने छापेमारी कर गिरोह के पास से 79 चेकबुक, 77 एटीएम कार्ड, छह पीओएस मशीन और फर्जी कंपनियों के दस्तावेज बरामद किए। पकड़े गए आरोपी फर्जी कंपनियां बनाकर देशभर से ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में घुमाकर मनी लॉन्ड्रिंग करते थे। टीम ने रविवार को आवास विकास योजना के एक फ्लैट पर छापा मारा। वहां चारों आरोपी लैपटॉप और मोबाइल से संदिग्ध लेनदेन कर रहे थे।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह लोगों के केवाईसी दस्तावेज लेकर उनके नाम पर शेल कंपनियां रजिस्टर कराता था। फिर उन्हीं कंपनियों के कॉरपोरेट खातों में साइबर अपराध की रकम जमा कर चेकबुक एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग से पैसा निकाल लिया जाता था। बदले में आरोपियों को कमीशन मिलता था। पकड़े गए आरोपियों में उन्नाव का सत्येन्द्र सविता और बिहार के पूर्वी चंपारण के निप्पु कुमार मनीष कुमार व सन्नी कुमार शामिल हैं। गिरोह का मुख्य सरगना अभी फरार है, जो पहचान छिपाकर पूरे नेटवर्क को चला रहा था।

पुलिस के अनुसार इस गिरोह के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर देश के अलग-अलग राज्यों से 718 शिकायतें दर्ज हैं। छापे में 15 एंड्रॉयड मोबाइल, 14 कीपैड मोबाइल, 3 लैपटॉप, 29 सिम कार्ड और 6 कंपनी स्टांप भी मिले हैं। इस सम्बंध में एडीसीपी साउथ रस्सा पल्ली बसंथ कुमार ने बताया कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया है जबकि फरार सरगना समेत अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें