स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

करंट लगने से दंपति की मौत, घर में मृत मिले पति-पत्नी, मचा कोहराम

करंट लगने से दंपति की मौत, घर में मृत मिले पति-पत्नी, मचा कोहराम

पीलीभीत। बिलसंडा क्षेत्र के मीरपुर हेमूपुरा गांव में मंगलवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि राजस्व टीम मृतकों के परिजनों को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मीरपुर हेमूपुरा निवासी हरिशंकर कुशवाहा (50) और उनकी पत्नी कमला देवी (55) अपने घर में रह रहे थे। सुबह उनका बेटा भाई लाल दुकान खोलने के बाद घर पहुंचा तो कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसकी मां के चेहरे पर बिजली का पंखा गिरा पड़ा था, जबकि माता-पिता दोनों जमीन पर अचेत अवस्था में पड़े थे। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बिजली का करंट उतरने से यह हादसा हुआ। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घर के विद्युत कनेक्शन तथा अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

दंपति की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मृतक परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें