सिकंदरा में कॉंग्रेस की जिला जोड़ो अभियान पद यात्रा में पटेल जी को माला पहनाने के बाद समापन हुआ

पूर्व घोषणा के आधार पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर के नेतृत्व में कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो की मिशाल पर जिला जोड़ो अभियान का दूसरा चरण तहसील मुख्यालय सिकंदरा की तमाम गलियों पगडंडियों की रास्ता नापते हुए कांग्रेस के कार्य कर्ता व स्थानीय लोगों से सहयोग से कांग्रेसी झंडो के साथ कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद राहुल प्रियंका जिंदाबाद के नारों के साथ तख्त बदल दो ताज बदल दो बेईमानों का राज बदल दो के गगन भेदी नारों के साथ लोगों ने पदयात्रा में भाग लिया ।मालूम हो कि ऐसा कुछ संयोग रहा कि जिस समय कांग्रेसी लोग गलियों में भाजपा की महंगाई छात्रों के पेपर लीक होने किसानों मजदूरों और ग्रामीणों पर महंगाई समस्याओं को लेकर जहां गली-गली घूम रहे थे वही के न्द्रीय वित्त राज्य मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी जनता कम सरकारी मशीनरी की संख्या बल के साथ सिकंदरा में मौजूद नजर आए वही कांग्रेस पूरे कस्बे की खास खास गलियों में घूमने के बाद भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को बारी-बारी से माल्यार्पण किया।अन्त में अध्यक्ष श्री गौर ने कांग्रेस के साथ जुड़ने का आवाहन किया व सिकन्दरा के लोगों व कार्यक्रम के संयोजक अरविंद पाल को धन्यवाद दिया पदयात्रा में विमल शुक्ला वाजिद कुरैशी राम औतार दीक्षित अशोक शुक्ला राजेश तिवारी सगीर अहमद मनोरमा शंखवार राजेंद्र सचान कढोरे एडवोकेट अल्वी पाल समाज से नन्दू सर्वेश लालसिंह गोविंद यादव राकेश कटियार ठाकुर प्रसाद पीसी दुवेदी अमित सविता सहित सैकड़ों कांग्रेस जनों के अलावा मजदूरो व्यापारियों ग्रामीणों ने भाग लेकर बताया कि कांग्रेस का सिकन्दरा के लिए यह ऐतिहासिक दिन गिना ही नहीं जाएगा बल्कि लोग जुड़ेंगे।

 

रविकांत दुबे कानपुर देहात

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *