स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

भूमि हिस्सेदारी के कागज कुछ और, मौके की नाप-जोख में बदली तस्वीर, डीएम से शिकायत

भूमि हिस्सेदारी के कागज कुछ और, मौके की नाप-जोख में बदली तस्वीर, डीएम से शिकायत

पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गुलशन बेगम पत्नी मोहम्मद आदिल सिद्दीकी ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र देकर भूमि विवाद में राजस्व कर्मियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हिस्सेदारी के कागज कुछ और हैं, लेकिन मौके पर नाप-जोख के दौरान तस्वीर ही बदल दी गई।

गुलशन बेगम के अनुसार उप जिलाधिकारी न्यायिक, बीसलपुर के न्यायालय में गुलशन बेगम बनाम इजहारुद्दीन वाद धारा 117 के तहत विचाराधीन है। विवादित गाटा संख्या 73 बरेली-बीसलपुर मार्ग पर स्थित है, जिसका रोड साइड फ्रंट करीब 43 फीट है। इसमें गुलशन बेगम और उनके बेटे मोहम्मद हुमाम की संयुक्त रूप से तीन-चौथाई हिस्सेदारी तथा प्रतिवादी इजहारुद्दीन की एक-चौथाई हिस्सेदारी बताई गई है।

आरोप है कि 18 अगस्त को हल्का लेखपाल सुवेंद्र दुबे द्वारा कुर्रा बनाए जाने के दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक लाल सिंह यादव ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद रोड साइड का संपूर्ण फ्रंट प्रतिवादी इजहारुद्दीन के हिस्से में दर्शाते हुए कुर्रा तैयार कर दिया गया, जो उनकी वास्तविक हिस्सेदारी और नियमों के विपरीत है।
गुलशन बेगम ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति के आधार पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें