स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहगोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

राष्ट्रमंडल खेल: गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

राष्ट्रमंडल खेल: गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास
  • गुलवीर सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुष 10,000 मीटर स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

ग्लासगो। भारत के स्टार लॉन्ग डिस्टेंस धावक गुलवीर सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ का रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुष 10,000 मीटर स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

28 वर्षीय गुलवीर ने मंगलवार रात ग्लासगो में आयोजित फाइनल में 27 मिनट 49.78 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने 27:48.93 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि आइल ऑफ मैन के डेविड मुल्लार्की 27:50.28 के समय के साथ कांस्य पदक विजेता रहे। केन्या के एडविन कुरगाट 27:50.98 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे।

दौड़ की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन गुलवीर पूरे मुकाबले में शीर्ष धावकों के समूह में बने रहे। आधी दूरी तक वह शीर्ष तीन में शामिल थे, हालांकि बीच के चरण में वह नौवें स्थान तक खिसक गए। इसके बाद उन्होंने आखिरी 1000 मीटर में शानदार वापसी की। अंतिम लैप में उनकी जबरदस्त तेजी ने उन्हें तीसरे से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया और उन्होंने रजत पदक अपने नाम कर लिया।

हालांकि यह समय उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 27:00.22 और राष्ट्रीय रिकॉर्ड से पीछे रहा, लेकिन बड़े मंच पर उनकी रणनीतिक दौड़ और दमदार फिनिश ने भारत को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।

गुलवीर सिंह भारतीय एथलेटिक्स के सबसे सफल लॉन्ग डिस्टेंस धावकों में शामिल हैं। उनके नाम 3000 मीटर, 5000 मीटर और 10,000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरसा गांव के रहने वाले गुलवीर भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में नायब सूबेदार हैं। उन्होंने सेना में भर्ती की तैयारी के दौरान गांव की सड़कों और खेतों में दौड़ते हुए अपने एथलेटिक्स सफर की शुरुआत की थी।

गुलवीर ने 2023 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर का कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने एशियाई खेलों में 10,000 मीटर का कांस्य पदक जीता। वर्ष 2025 में दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 और 10,000 मीटर में दो स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने खुद को एशिया के शीर्ष लॉन्ग डिस्टेंस धावकों में स्थापित किया। अब राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक जीतकर उन्होंने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ दी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें