स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में CMS का शानदार प्रदर्शन, 8 गोल्ड समेत 14 पदक जीते

स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में CMS का शानदार प्रदर्शन, 8 गोल्ड समेत 14 पदक जीते

लखनऊ, पायनियर समाचार सेवा। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) के छात्रों ने ‘समन्वय स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण सहित कुल 14 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए CMS के अयान यादव, रजुता साहू और कृष्णा दुबे ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं यूपी स्विमिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में आयोजित की गई। CMS के खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक अर्जित किए, जिनमें 8 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।

CMS की फाउंडर-डायरेक्टर डॉ. भारती गांधी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। यह जानकारी विद्यालय के कम्युनिकेशंस हेड ऋषि खन्ना ने दी।

ऋषि खन्ना के अनुसार, CMS राजेंद्र नगर कैंपस-I के अयान यादव ने 5 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, CMS अलीगंज कैंपस-I के कृष्णा दुबे ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों को इंडिविजुअल चैंपियनशिप से सम्मानित किया गया। अयान यादव को 7,400 रुपये तथा कृष्णा दुबे को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

गर्ल्स वर्ग में CMS राजेंद्र नगर कैंपस-I की रजुता साहू ने 50 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्हें 1,200 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ऋषि खन्ना ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली तैराकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद CMS के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में भी लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। CMS विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलों और प्रतिभा विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें