54804.86 लाख रुपये की 143 परियोजनाओं का बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
हाथरस। औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगमन पर जिले के समग्र एवं संतुलित विकास को नई गति प्रदान करते हुए 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर रूपये 54804.86 लाख की लागत व्यय की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इन विकास कार्यों से जनपद में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 55 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत 29961.15 लाख रूपये है, जबकि 88 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिन पर रूपये 24843.71 लाख की लागत व्यय होगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधानसभा क्षेत्र हाथरस में मुख्यमंत्री ने 21 परियोजनाओं, लागत 10622.24 लाख रूपये का लोकार्पण एवं 30 परियोजनाओं, लागत 10414.00 लाख रूपये का शिलान्यास किया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सादाबाद में 20 परियोजनाओं, लागत 12173.41 लाख रूपये का लोकार्पण और 29 परियोजनाओं, लागत 7994.65 लाख रूपये का शिलान्यास किया गया। विधानसभा क्षेत्र सिकन्दराराऊ में 14 परियोजनाओं, लागत 7165.50 लाख रूपये का लोकार्पण एवं 29 परियोजनाओं, लागत 6435.06 लाख रूपये का शिलान्यास किया गया।
मथुरा-सादाबाद-जलेसर-अवागढ़ मार्ग (राज्य मार्ग सं० 122) सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 29.250 कि०मी०) की कुल लागत 4,398.61 लाख रूपये है। हाथरस-जलेसर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 16.220 कि०मी०) की लागत 3,698.63 लाख रूपये है। राजकीय पौलीटेक्निक लोधीपुर देवरी पट्टी सिकन्दराराऊ हाथरस के निर्माण कार्य की लागत 1,991.48 लाख रूपये है। सासनी नानऊ मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 12.00 कि०मी०) की लागत 1,896.97 लाख रूपये है। पीएमजीएसवाई 3 के अन्तर्गत एफ०डी०आर० तकनीकी से कैलोरा से बरवाना मार्ग का निर्माण कार्य की कुल लागत 1,764.12 लाख रूपये है। सादाबाद जैतई गुतेहरा शिखरा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 12.37 कि०मी०) की लागत 1,424.48 लाख रूपये है।
हाथरस शाखा के किमी 47.000 से किमी 74.400 के मध्य एवं उनसे निकलने वाले राजवाहों एवं अल्पिकाओं पर क्षतिग्रस्त/नये पुल-पुलियों के निर्माण की परियोजना की लागत रूप्ये 1,497.16 लाख है। हाथरस शाखा के किमी 0.000 से किमी 47.000 के मध्य क्षतिग्रस्त/नये पुल-पुलियों के निर्माण की परियोजना कार्य की कुल लागत रूपये 1,364.05 लाख है। पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत एफ०डी०आर० तकनीकी से कुरसण्डा से मई मार्ग का निर्माण कार्य की लागत 1,110.56 लाख रूपये है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सादाबाद के भवन का निर्माण परियोजना की लागत 1,049.00 लाख रूपये है। हसायन कानऊ संकरा मार्ग (अ०जि०मा०) का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 6.978 कि०मी०) की कुल लागत 1,040.77 लाख रूपये है।
मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12) का निर्माण कार्य विकास खण्ड सादाबाद, ग्राम-बिसावर में होने वाले कार्य की लागत 2,397.46 लाख रूपये है। सासनी अकराबाद मार्ग (अ०जि०मा०) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तथा लम्बाई 13.000 कि०मी० के रोड प्रोजेक्ट की लागत 2,370.98 लाख रूपये है। पी०बी० मार्ग (एन०एच०- 530बी) से हसायन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य एवं लम्बाई 12.266 कि०मी० की परियोजना की लागत 2,085.46 लाख रूपये है। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान को सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स के रूप में विकसित करने के कार्य की लागत 1,432.00 लाख रूपये है। हाथरस जंक्शन से बेरगांव मार्ग (अ०जि०मा०) का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य की लम्बाई 7.400 कि०मी० के मार्ग की लागत 1,087.59 लाख रूपये है।
जी०टी० मार्ग (नया एन०एच० 34) टोली से कचौरा मार्ग (अ०जि०मा०) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की लम्बाई 6.700 कि०मी० के कार्य की लागत 1,011.95 लाख रूपये है। सिंचाई खण्ड हाथरस के आवासों एवं डी०आर०ओ० कार्यालय का पुर्ननिर्माण 12 टाइप-3 और 5 टाइप-4 आवासों की परियोजना की लागत 916.19 लाख रूपये है। सादाबाद जलेसर मार्ग से कौकनाकलां, कोकनाखुर्द जरीपुरा का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की लम्बाई 6.200 कि०मी० के कार्य की लागत रूपये 936.81 लाख है। अटल कन्वेंशन सेन्टर/गैस्ट हाउस/सह निरीक्षण भवन निर्माण कार्य की लागत 717.00 लाख रूपये है। सादाबाद जलेसर से करकौली मार्ग (अ०जि०मा०) का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण की लम्बाई 4.00 कि०मी० के इस प्रोजेक्ट की लागत 707.04 लाख रूपये है।
एम०एम०आई०टी० पॉलीटेक्निक हाथरस में सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स का निर्माण कार्य की लागत 706.75 लाख रूपये है। राया सादाबाद मार्ग (अ०जि०मा०) के सादाबाद शहरी आबादी भाग में सड़क चौड़ीकरण व नाली निर्माण किमी 28 व 29 में होने वाले कार्य की लागत 406.08 लाख रूपये है। मड़नई से धनौली मार्ग पर स्थित करबन नदी पर सेतु (आर०सी०सी०) बॉक्स कल्वर्ट निर्माण की लागत 396.86 लाख रूपये है। साइबर थाने के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य गृह विभाग की परियोजना की लागत 383.19 लाख रूपये है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरदिल नगर, सिकन्दराराऊ का निर्माण कार्य की परियोजना की लागत 339.25 लाख रूपये है।
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य (ब्लाक सिकन्दराराऊ) समग्र शिक्षा अभियान के तहत इसकी लागत 319.00 लाख रूपये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। सरकार विकास योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से हाथरस के विकास को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा हाथरस को दी गई यह विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी सोच, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना और सार्वजनिक सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा तथा हाथरस विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।










