स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

दहेज उत्पीड़न पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुराना टिकैतगंज निवासी प्रियांशी गुप्ता ने महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनका विवाह आठ दिसंबर 2023 को बुद्धेश्वर निवासी विवेकानंद उर्फ सुमित के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।

आरोप है कि विवाह के समय नकद 1.50 लाख रुपए, करीब दो लाख रुपए के सोने के आभूषण और लगभग एक लाख रुपए का घरेलू सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष अपाचे मोटरसाइकिल और अतिरिक्त नकदी की मांग करता रहा। शिकायत के अनुसार पति, सास, ससुर, देवर और ननद दहेज की मांग पूरी न होने पर लगातार ताने देते, गाली-गलौज करते और मारपीट करते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे मायके वालों से बात करने और वहां जाने से भी रोका जाता था। शिकायत में देवर पर छेड़छाड़ और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता का कहना है कि गर्भवती होने के बाद ससुराल पक्ष ने व्यापार के लिए एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर गत सात अगस्त 2025 को गर्भावस्था के दौरान मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने बताया कि गर्भावस्था और चोटों के कारण वह तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसने महिला थाने में तहरीर दी। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें