स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

इंस्टाग्राम ट्रेडिंग के नाम पर युवती से 3.24 लाख की ऑनलाइन ठगी, मुकदमा दर्ज     

इंस्टाग्राम ट्रेडिंग के नाम पर युवती से 3.24 लाख की ऑनलाइन ठगी, मुकदमा दर्ज     

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र की एक युवती इंस्टाग्राम पर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने शुरुआत में निवेश पर मुनाफा देकर विश्वास जीता और बाद में अलग-अलग खातों से लाखों रुपये निवेश कराने के बाद रकम हड़प ली। इंस्पेक्टर गुडम्बा के अनुसार जानकीपुरम सेक्टर-एच की रहने वाली सौम्या यादव (26) ने दी गई तहरीर में बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उन्हें ट्रेडिंग में निवेश करने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया। शुरुआत में 23 मार्च 2026 को 800 रुपए निवेश करने पर 1,040 रुपए तथा 1,000 रुपए निवेश करने पर 1,300 रुपए लाभांश मिला।

अगले दिन 1,000 और 2,000 रुपए निवेश करने पर भी 3,900 रुपए का लाभ मिला। शिकायत के अनुसार, इसके बाद ठगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर 24 से 26 मार्च के बीच पीड़िता से उसके स्वयं के खाते, माता, भाई और परिचित के खातों से कई किश्तों में कुल 3,24,800 रुपए ट्रांसफर करा लिए। जब पीड़िता ने निवेश की गई राशि और लाभांश वापस मांगा तो आरोपियों ने कहा कि उसका टास्क अभी पूरा नहीं हुआ है और अधिक रुपये निवेश करने होंगे। बार-बार रकम मांगने पर पीड़िता को साइबर ठगी का एहसास होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। बाद में पीड़िता ने गुडंबा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। गुडम्बा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती के साथ हुई ठगी के प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें