स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहगोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

पानी निकासी विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की मौत

पानी निकासी विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की मौत
नाले की सफाई को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
आधा दर्जन घायल, कई नामजद पर हत्या का आरोप
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। गोसाईंगंज कोतवाली क्षेत्र के टिकानियामऊ (रसूलपुर) गांव में पानी निकासी और नाले की सफाई को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद शुक्रवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से मारपीट में आजाद पुत्र तुलसी की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव के नाले को पाट दिए जाने के कारण बारिश का पानी आजाद के घर में भर रहा था।
इस संबंध में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच नाले की सफाई और पानी निकासी को लेकर बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के ललित, अमित (पुत्र सुचित रावत) समेत कई लोग लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रदीप पुत्र चंद्रशेखर और सरजू पुत्र मंशाराम भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
संघर्ष के दौरान आजाद के सिर पर गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईंगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रदीप और सरजू को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक की पत्नी अंजू ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि नाले की सफाई की शिकायत से नाराज होकर आरोपितों ने योजनाबद्ध तरीके से घर में घुसकर हमला किया।
तहरीर में कई लोगों को नामजद करते हुए हत्या, जानलेवा हमला और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं तथा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली बसंत कुमार मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें