स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातकांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगात

बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग तीन मीटर और चौड़ा होगा , खनका-रायपुर सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा

बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग तीन मीटर और चौड़ा होगा , खनका-रायपुर सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा

पीलीभीत।जिले में सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इनमें बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग का चौड़ीकरण तथा खनका-रायपुर मार्ग का निर्माण शामिल है। दोनों परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 105 करोड़ रुपये है।
लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड ) के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार जैन ने बताया कि बीसलपुर से बिलसंडा तक करीब 21 किलोमीटर लंबे मार्ग की वर्तमान चौड़ाई सात मीटर है। बढ़ते यातायात और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे तीन मीटर और चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव तैयार कर जुलाई माह में शासन को भेजा गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 90 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण से यातायात अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित होगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

इसके अलावा खनका से रायपुर तक लगभग छह किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए भी करीब 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव जुलाई माह में शासन को भेजा गया है। इस सड़क के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

अधिशासी अभियंता संजीव कुमार जैन के अनुसार दोनों प्रस्ताव वर्तमान में शासन स्तर पर विचाराधीन हैं। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के सड़क ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति प्राप्त होगी।
रिपोर्ट-अदनान खान

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें