मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में बुद्धेश्वर चौराहे के पास गत 15 सितंबर की तड़के तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हनुमन्त टाइल्स…

साझा करें WhatsAppFacebookX
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में बुद्धेश्वर चौराहे के पास गत 15 सितंबर की तड़के तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हनुमन्त टाइल्स के पास हुआ। पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, बीकेटी थाना क्षेत्र के ग्राम अस्तल, रैथा निवासी नागेश्वर का बेटा दीपक वर्मा अपने गांव के साथी अभिषेक कुमार कश्यप के साथ हीरो स्प्लेंडर बाइक (यूपी 32 एल बी 8759) से बंधरा से घर लौट रहा था।

मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे दोनों बुद्धेश्वर चौराहे के पास हनुमन्त टाइल्स के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (यूपी 32 एन एम 8297) ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज  ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। दीपक की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं अभिषेक का ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। मृतक के पिता नागेश्वर की तहरीर पर पारा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।