मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

छुटमलपुर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में फतेहपुर थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि  तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ  पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का…

साझा करें WhatsAppFacebookX
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

छुटमलपुर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में फतेहपुर थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि  तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ  पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सनव्वर पुत्र बिलाल निवासी बारो मनोरा, थाना चकुलिया, जिला दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के पैतृक गांव बारो मनोरा, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया।