मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग एसजीपीजीआई ने मनाया स्थापना दिवस 

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने 17 सितंबर को अपना स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया। स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत विभाग ने प्रातःकाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का…

साझा करें WhatsAppFacebookX
क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग एसजीपीजीआई ने मनाया स्थापना दिवस 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने 17 सितंबर को अपना स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया। स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत विभाग ने प्रातःकाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को प्रोत्साहित करना तथा विभाग एवं संस्थान के सदस्यों को जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में योगदान के लिए प्रेरित करना था।

शिविर में उत्साहपूर्वक सहभागिता देखने को मिली, जो सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना तथा समाज की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस वर्ष विभाग ने आईसीयू से स्वस्थ होकर लौटे मरीजों के साहस और संघर्ष को सम्मानित किया तथा कठिन परिस्थितियों में उनके साथ मजबूती से खड़े रहे उनके परिवारिक सदस्यों के धैर्य और समर्पण का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सीसीएम विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बनानी पोद्दार के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके पश्चात संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमन एवं डीन प्रोफेसर मनोज जैन ने सभागार में उपस्थित जनों को संबोधित किया।

विभाग द्वारा किए जा रहे चुनौतीपूर्ण एवं महत्वपूर्ण कार्यों को रेखांकित करते हुए निदेशक महोदय ने कहा कि विभाग में बेड क्षमता बढ़ाने की दिशा में संस्थान सक्रिय रूप से प्रयासरत है। कार्यक्रम में लगभग 10–12 आईसीयू सर्वाइवर्स एवं उनके परिवारजन शामिल हुए। सभी ने विभागीय चिकित्सकों एवं स्टाफ ने प्रदान की गई देखभाल के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार के सदस्यों ने आईसीयू में अपने प्रियजनों के भर्ती रहने के दौरान उनके द्वारा झेले गए कठिन दौर को भावुकता से साझा किया। कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर अफजल अजीम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी सर्वाइवर्स, उनके परिवारजनों, चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथ सामूहिक छायाचित्र लिए गए।