स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवासख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवा

भूमि विवाद के मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर कराए निस्तारण — डीएम

भूमि विवाद के मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर कराए निस्तारण — डीएम

बी पी त्रिपाठी। बलरामपुर

आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, विकास,विद्युत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच की जाए तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए नियमानुसार प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में प्रकरण की जांच एवं नियमानुसार निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े संवेदनशील मामलों में केवल कार्यालय स्तर से कार्रवाई न की जाए, बल्कि आवश्यकता के अनुरूप मौके का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों एवं वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर समाधान कराया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा फरियादियों को एक ही समस्या को लेकर बार-बार तहसील अथवा जिला मुख्यालय न आना पड़ें। निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा की गई कार्रवाई से उसे अवगत भी कराया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारी अपने स्तर पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और ऐसे प्रकरण जिनका तत्काल समाधान संभव है, उनमें अनावश्यक विलंब न किया जाए।

पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि एवं अन्य आपसी विवादों से संबंधित मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मौके पर जाकर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम सदर सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें