स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

भारत में ब‍िताए पलों को याद कर बोलीं ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन, भावुक दिल के साथ विदा ले रही हूं

भारत में ब‍िताए पलों को याद कर बोलीं ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन, भावुक दिल के साथ विदा ले रही हूं

नेशनल 13

नई द‍िल्‍ली। भारत में ब्रिटेन की निवर्तमान उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने भारत
में ब‍िताए अपने यादगार पलों का याद क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि हमने पिछले ढाई साल में मिलकर
बहुत कुछ हासिल किया है। दोनों देशों के बीच अनगिनत नए रिश्ते बने हैं। मेरा कार्यकाल अब समाप्त
होने वाला है। मैं यहां से भावुक दिल के साथ विदा ले रही हूं।
कैमरन सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में अपनी कुछ यादगार तस्‍वीरें साझा करते हुए
ल‍िखा, ”फ‍िर म‍िलेंगे… भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त के रूप में मेरा कार्यकाल अब समाप्त होने वाला
है। मैं यहां से ढेर सारी खूबसूरत यादों और भावुक दिल के साथ विदा ले रही हूं। इस दौरान यूके-भारत
साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और व्यापक हुई है, जिससे हमारी सरकारें, कारोबार और लोग
एक-दूसरे के और करीब आए हैं।”
उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”हमने पिछले ढाई साल में मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है। भविष्य
को ध्यान में रखकर तैयार किए गए विजन 2035 फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर हुए, एक ऐतिहासिक मुक्त

व्यापार समझौता (एफटीए) लागू हुआ और रक्षा, तकनीक, जलवायु परिवर्तन तथा शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नई
साझेदारियां बनीं। इसके साथ ही, दोनों देशों के हर हिस्से में विकास को आगे बढ़ाने वाले अनगिनत नए
रिश्ते और सहयोग भी बने हैं।”
उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने कहा क‍ि मुझे इस पूरी यात्रा का हिस्सा बनने और इसमें अपनी भूमिका
निभाने पर बेहद गर्व है।
इससे पहले उन्‍होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में
कैमरन ने कहा, “नमस्कार भारत, यह कितना शानदार सफर रहा। यहां सेवा देना मेरे लिए असाधारण
सम्मान की बात रही है। मुझे लगता है कि भारत जैसा कोई दूसरा देश नहीं है। मुझे उन सभी
उपलब्धियों पर गर्व है, जिन्हें हमने अपने दोनों महान देशों के लोगों के लिए मिलकर हासिल किया है।
मुक्त व्यापार समझौते के जरिए अपनी अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने से लेकर भविष्य पर केंद्रित विजन
2035 तक, हमने रक्षा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, नवाचार और जलवायु के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन साझेदारी को
मजबूत किया है।”
उन्होंने कहा, “मैं यहां से इस गर्व के साथ जा रही हूं कि हमने मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है। साथ
ही, आगे क्या होने वाला है, इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। भारत-ब्रिटेन संबंधों में असाधारण गति है।
मेरे शानदार डिप्टी बेन मिलर कार्यवाहक उच्चायुक्त के रूप में यह जिम्मेदारी संभालेंगे और मुझे भरोसा
है कि यह रिश्ता सुरक्षित हाथों में है। आपकी मित्रता, सहयोग और कड़ी मेहनत के लिए बहुत-बहुत
धन्यवाद। आप सभी के साथ काम करना वास्तव में सम्मान की बात रही है।”

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें