स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिएक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तारएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जामअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौतट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौतकिसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्दः मुख्यमंत्री'भारत बौद्धिक्स 2.0' राष्ट्रीय परीक्षा: पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ीछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिएक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तारएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जामअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौतट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौतकिसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्दः मुख्यमंत्री'भारत बौद्धिक्स 2.0' राष्ट्रीय परीक्षा: पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय गोरखपुर संगठनात्मक दौरा 4 नवंबर से

प्रवास के दूसरे दिन 5 नवंबर को सुबह 8 बजे बाबा गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय गोरखपुर संगठनात्मक दौरा 4 नवंबर से
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय गोरखपुर संगठनात्मक दौरा 4 नवंबर से

पायनियर समाचार सेवा

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 नवंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

4 नवंबर को गोरखपुर पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजे वे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से पदयात्रा शुरू करेंगे, जो सरदार पटेल प्रतिमा के निकट माता काली मंदिर पर संपन्न होगी। इसके बाद तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग और पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। शाम को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

प्रवास के दूसरे दिन 5 नवंबर को सुबह 8 बजे बाबा गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद पूर्व प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और वर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इन बैठकों में आगामी संगठनात्मक अभियानों और चुनावी रणनीति पर चर्चा कर पार्टी की भावी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें