स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उत्तर प्रदेश ने बास्केटबॉल में रचा इतिहास, पांच साल बाद अंडर-17 यूथ नेशनल चैंपियन बनायूनिटी बी एफसी ने 12वीं जिला फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल में बनाई जगहभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय गोरखपुर संगठनात्मक दौरा 4 नवंबर सेLucknow News: शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लखनऊ में बीजेपी की पदयात्रा, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान में जुटे हजारों कार्यकर्ताटिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.020 किलो चरस के साथ हिमाचल निवासी युवक गिरफ्तारपत्थर नसब के नाम पर किसान से मांगी 10 हजार की रिश्वत, राजस्व निरीक्षक गिरफ्तारडॉ. सर्वेश त्रिपाठी भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्तफिनएक्स इंस्टीट्यूट ने लखनऊ में नए कैंपस का किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी इंडस्ट्री-रेडी BFSI शिक्षामनोज बाजपेयी, दिव्या दत्ता और बोमन ईरानी की फिल्म ‘लास्ट मैन इन टावर’ 6 नवंबर को हिंदी ज़ी 5 पर प्रीमियर होगीLusso Designs ने Mercedes-Benz V-Class को दिया अल्ट्रा-लक्जरी लाउंज का रूप, bespoke इंटीरियर से बदला सफर का अनुभवउत्तर प्रदेश ने बास्केटबॉल में रचा इतिहास, पांच साल बाद अंडर-17 यूथ नेशनल चैंपियन बनायूनिटी बी एफसी ने 12वीं जिला फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल में बनाई जगहभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय गोरखपुर संगठनात्मक दौरा 4 नवंबर सेLucknow News: शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लखनऊ में बीजेपी की पदयात्रा, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान में जुटे हजारों कार्यकर्ताटिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.020 किलो चरस के साथ हिमाचल निवासी युवक गिरफ्तारपत्थर नसब के नाम पर किसान से मांगी 10 हजार की रिश्वत, राजस्व निरीक्षक गिरफ्तारडॉ. सर्वेश त्रिपाठी भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्तफिनएक्स इंस्टीट्यूट ने लखनऊ में नए कैंपस का किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी इंडस्ट्री-रेडी BFSI शिक्षामनोज बाजपेयी, दिव्या दत्ता और बोमन ईरानी की फिल्म ‘लास्ट मैन इन टावर’ 6 नवंबर को हिंदी ज़ी 5 पर प्रीमियर होगीLusso Designs ने Mercedes-Benz V-Class को दिया अल्ट्रा-लक्जरी लाउंज का रूप, bespoke इंटीरियर से बदला सफर का अनुभव

अनिल अग्रवाल ने वैश्विक ऊर्जा कंपनियों से भारत में निवेश करने का किया आह्वान

अनिल अग्रवाल ने वैश्विक ऊर्जा कंपनियों से भारत में निवेश करने का किया आह्वान

दिल्ली ।   वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने वैश्विक ऊर्जा कंपनियों से भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेश करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं का सरलीकरण, विवादों का समाधान और दीर्घकालिक परिचालन संबंधी निश्चितता निवेशकों का भरोसा बढ़ाने और घरेलू उत्पादन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

लंदन में आयोजित इंडिया एनर्जी बिड प्रमोशन रोडशो में भाग लेने के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में अग्रवाल ने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि पहली बार सरकार लंबी मंजूरी प्रक्रियाओं के बजाय स्व-प्रमाणन के लिए तैयार है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार सभी कानूनी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की इच्छुक है। इससे निवेशकों को भरोसा मिलेगा और उत्पादन बढ़ाने पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा।”

उन्होंने आगे कहा, सरकार ने अब किसी भी फील्ड की पूरी अवधि के लिए लीज देने की भी अनुमति दे दी है। जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, सबसे महत्वपूर्ण है भरोसा, और अब यह नीतियों में भी दिखाई दे रहा है।इन सुधारों का असर तेल एवं गैस क्षेत्र में अन्वेषण से लेकर पहले से उत्पादन कर रहे क्षेत्रों तक देखने को मिल सकता है। परिचालन अवधि को लेकर अधिक स्पष्टता से अतिरिक्त ड्रिलिंग, नई तकनीकों के इस्तेमाल और संसाधनों की बेहतर रिकवरी को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, सरल प्रक्रियाएं परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने और परिसंपत्तियों के पूरे जीवनकाल में निवेश की व्यावसायिक संभावनाओं को मजबूत करने में मदद करेंगी।

समुद्री क्षेत्र में भी निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। सरकार का 'समुद्र मंथन' कार्यक्रम, जिसे वित्त वर्ष 2030-31 तक के लिए मंजूरी दी गई है, भूकंपीय डेटा संग्रह , गहरे और अति-गहरे समुद्री क्षेत्रों में अन्वेषणात्मक ड्रिलिंग, साझा अपतटीय बुनियादी ढांचे तथा घरेलू विनिर्माण एवं सेवा क्षमताओं के विकास पर केंद्रित है। यह कार्यक्रम अन्वेषण के साथ-साथ नई खोजों के विकास के लिए आवश्यक संपूर्ण इकोसिस्टम को मजबूत करने में मदद करेगा।

अग्रवाल ने कहा, जैसे-जैसे भारत में लाभ कमाने की अपार संभावनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ेगी, बड़ी कंपनियां निश्चित रूप से तेल एवं गैस ब्लॉक्स की नीलामी में भाग लेंगी। वे स्थानीय साझेदारों के साथ मिलकर काम कर सकती हैं, विशेष रूप से समुद्र मंथन कार्यक्रम के तहत।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें