एक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तार

एएनटीएफ ने चार मोबाइल, एक स्कॉर्पियो कार और 6,220नगद किया बरामद
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट बरेली व एएनटीएफ सब यूनिट गौतमबुद्ध नगर की संयुक्त टीम ने सोमवार को अवैध मादकपदार्थ की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया।जहां आरोपीयों के कब्जे से 20.497 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा चार मोबाइल, एक स्कॉर्पियो एन गाड़ी और 6,220नगद भी बरामद किया। एएनटीएफ के अनुसार, पकड़े गए आरोपीयों की पहचान अवधेश कुमार शर्मा निवासी ग्राम हडौलिया भोलापुर थाना कैंट बरेली,नवीन निवासी ग्राम बंशीपुर थाना शाही बरेली औरविपिन कुमार निवासी ग्राम बूटरकलां थाना बढ़नी कला मोगा राज्य पंजाब के रूप में हुई है।
जिनको एएनटीएफ ने 20.497 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ सोमवार को शिव धरम काटे के पास बिलारी से शाहबाद रोड, थाना सैफनी रामपुर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा पूछताछ में बताया कि वह अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई का काम एक व्यक्ति जो कि बरेली का रहने वाला है उसके लिए करते है। उसी व्यक्ति के कहने पर अवैध अफीम को गाड़ी से ले जाकर उसके बताए हुए पंजाब में किसी व्यक्ति को डिलिवरी करने वाले थे।
एएनटीएफ के अनुसार, पहले भी यह लोग कई बार पंजाब में अवैध अफीम की डिलिवर कर चुके हैं। जिसके बदले में उन्हें अच्छा मुनाफा होता है और उससे अपने शौक पूरे करते है। जहां सोमवार को तीनों अभियुक्त इस अवैध मादक पदार्थ अफीम को स्कॉर्पियो गाड़ी से डिलिवरी करने जा रहे था कि रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया।



