स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिएक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तारएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जामअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौतउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिएक करोड़ की अवैध अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तारएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट के ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जामअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

दुबग्गा से घर लौट रहा था युवक पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर पीछे से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,मायापुरम निवासी अजय गौतम (25) पुत्र अशोक कुमार मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम करता था। वह दुबग्गा से काम के सिलसिले में वापस अपने निवास मायापुरम, बुद्धेश्वर रिंग रोड स्थित डिप्टीखेड़ा के पास लौट रहा था। 

इसी दौरान बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।अजय की शादी सोनम से हुई थी। 

उसकी तीन वर्षीय बेटी लाडो है। बताया जा रहा है कि पत्नी करीब एक साल से मायके में रह रही है। परिवार में अजय के बड़े भाई विष्णु, भाई बाबूलाल और छोटे भाई प्रिंस हैं। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वही इस संबंध मे थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें