स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

भाजपा ने अशोक राठौर को इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बनाया प्रत्याशी

भाजपा ने अशोक राठौर को इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बनाया प्रत्याशी

  • 5 अक्टूबर को झांसी में नामांकन की तैयारी, हजारों समर्थक जुटेंगे

पायनियर संवाददाता । उरई (जालौन)

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अशोक कुमार राठौर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की घोषणा के बाद जालौन समेत निर्वाचन क्षेत्र के सभी जिलों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

अशोक राठौर लंबे समय से शिक्षक और स्नातक राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2023 में भी उनका नाम चुनावी चर्चाओं में रहा था। जनवरी 2023 में उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें सामने आई थीं। बाद में भाजपा नेतृत्व में उन्हें विधिवतत तरीके स भाजपा में शामिल कराया था। तब बीजेपीनेतृत्वने उन्हें आधिकारिक रूप से प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतार दिया है। इस निर्वाचन क्षेत्र में प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर जिले शामिल हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद इन जिलों में चुनावी गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार अशोक राठौर 5 अक्टूबर को झांसी में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि नामांकन कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साफ हो गया है। अब अन्य राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की घोषणा के बाद मुकाबले की स्थिति और स्पष्ट होगी। चुनाव में स्नातक मतदाताओं के बीच प्रत्याशियों की पकड़ और विभिन्न जिलों के स्थानीय राजनीतिक समीकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जालौन के लिए यह घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि अशोक राठौर का नाम पिछले कई दिनों से राजनीतिक चर्चाओं में बना हुआ था। अब भाजपा की आधिकारिक घोषणा के बाद उनके समर्थकों में उत्साह है। आगामी दिनों में नामांकन और चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की रणनीति तथा अन्य दलों की तैयारियों पर सभी की नजर रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें