स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
PM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षण

बेटा डूबा तो पिता ने छलांग लगा दी, भतीजा भी बचाने कूदा,तीनों की मौत

बेटा डूबा तो पिता ने छलांग लगा दी, भतीजा भी बचाने कूदा,तीनों की मौत

  • रपटा पार करते समय फिसला 13 वर्षीय सौरभ, बचाने के लिए एक-एक कर गहरे पानी में उतरते गए पिता और चचेरा भाई,दो घंटे बाद निकले तीनों के शव

पायनियर संवाददाता।सीतापुर

शनिवार की दोपहर सरैंया मसूदपुर गांव के बाहर बाढ़ के पानी ने ऐसा दर्दनाक मंजर दिखाया, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। खेत देखकर लौट रहा परिवार रपटा पार कर रहा था। तभी 13 वर्षीय सौरभ का पैर अचानक फिसला और वह गहरे पानी में जा गिरा। बेटे को डूबता देख पिता सुरेंद्र ने एक पल भी नहीं सोचा और उसे बचाने के लिए उफनते पानी में छलांग लगा दी। चचेरे भाई रामेंद्र उर्फ शोभित ने भी सौरभ को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में समा गए। करीब दो घंटे की तलाश के बाद जब तीनों को पानी से बाहर निकाला गया तो पिता-पुत्र और भतीजे की मौत हो चुकी थी। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के सरैंया मसूदपुर निवासी सुरेंद्र (40) पुत्र प्रेम नारायण शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने बेटे सौरभ (13), भतीजे रामेंद्र उर्फ शोभित (17), सत्येंद्र (21) पुत्र जगदीश और सुंदौली निवासी शिवा (21) पुत्र राजमल के साथ खेत देखने गए थे। बाढ़ के कारण चैका नदी का पानी उफनाया हुआ है। गोडैचा-रामपुर मथुरा मार्ग पर गांव के पीछे से निकले सेथरामन नाले में भी पानी तेज बहाव के साथ भरा हुआ था। नाले को पार करने के लिए रपटा पुल बना है।खेत देखने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे सत्येंद्र और उसका मामा का बेटा शिवा आगे निकलकर रपटा पार कर गए। पीछे सौरभ, उसके पिता सुरेंद्र और रामेंद्र आ रहे थे। अचानक सौरभ का पैर फिसला और वह गहरे पानी में जा गिरा। पानी में डूबते बेटे को देखकर सुरेंद्र से रहा नहीं गया। वह उसे बचाने के लिए सीधे नाले में कूद पड़े। सौरभ को बचाने के प्रयास में रामेंद्र उर्फ शोभित भी पानी में उतर गया। कुछ ही पलों में खुशहाल लौट रहा परिवार जिंदगी और मौत के बीच फंस गया। पीछे से यह मंजर देख रहे सत्येंद्र भी अपनों को डूबता देख वापस दौड़े और नाले में कूद गए। इस दौरान शिवा किनारे पहुंच चुका था। उसने तीनों को पानी में डूबते देखा तो शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी। सूचना पाकर एडीएम आयुष चैधरी, एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ कपूर कुमार और रामपुर मथुरा थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण गोताखोरों की मदद से नाले में तलाश अभियान शुरू किया गया। करीब दो घंटे तक पानी में जिंदगी की तलाश चलती रही। हर बार गोताखोर पानी में उतरते तो किनारे खड़े परिजन और ग्रामीण उम्मीद भरी निगाहों से उनकी ओर देखते। आखिरकार रामेंद्र उर्फ शोभित और सौरभ को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों में सांस चलती देख तत्काल सीएचसी रामपुर मथुरा ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुरेंद्र को पानी से बाहर निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। एक ही हादसे में पिता ने बेटे को बचाने के लिए जान गंवाई और भतीजा भी उसी कोशिश में मौत के मुंह में चला गया। घटना के बाद सरैंया मसूदपुर में मातम छा गया। जिन खेतों को देखने के लिए परिवार दोपहर में घर से निकला था, उन्हीं खेतों से लौटते समय बाढ़ का पानी तीन परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द दे गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व विधायक सेउता झीन बाबू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्र कुमार मिश्र और रेउसा प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश चैहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें