बारिश से कच्चा मकान गिरा एवं छप्पर में ली पनाह

पायनियर संवाददाता। गौरीगंज, अमेठी
बीते दिनों तीन दिन से लगातार हो रही बारिश होने के बाद किसान का जर्जर कच्चा मकान भर भराकर दोपहर के समय गिर गया। गौरीपुर (पूरे बल्देव) ब्लाक गौरीगंज के निवासी राजकुमार सुत भुलाई वर्मा का कच्चा मकान था। हादसे के पहले कच्चा मकान में ये अपने पुत्र के साथ गेहूं निकालने गए थे। इसके बाद ये लोग अपने कुछ काम से मजदूरी करने गए। दोपहर में इनका कच्चा मकान भर भराकर अचानक गिर गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चा मकान पहले से कमजोर हो चुका था मकान का बड़ा हिस्सा सहित अचानक जमीन पर आ गिरा।ये लोग बच गए हैं। ये अपना परिवार लेकर एक छप्पर में गुजारा कर रहे हैं। कच्चा मकान गिरने से काफी हजारों रुपए का नुक़सान हुआ है तथा कुछ सामान भी दब गए हैं। पीड़ित किसान का कच्चा मकान गिरने के बाद एवं आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजकुमार मकान दोबारा बनवाने में असमर्थ हैं। पीड़ित किसान मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि एवं प्रशासन से भी मांग की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना या अन्य सरकारी योजना के तहत आवास दिलाने और तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। इस घटना की जानकारी तहसील गौरीगंज के लेखपाल को सूचना देने के बाद मौके का जायजा लिया।



