बरेली में वारंटी गिरफ्तारी अभियान तेज, चार थानों की पुलिस ने 12 वारंटियों को पकड़ा

- बारादरी और शाही पुलिस ने पांच-पांच, भुता व सीबीगंज पुलिस ने की कार्रवाई
पायनियर संवाददाता। बरेली
जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चार थानों की पुलिस ने कुल 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना बारादरी, शाही, भुता और सीबीगंज पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, थाना बारादरी पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें हजियापुर निवासी रिजवान उर्फ चूहा पुत्र निजामत और फारुक पुत्र बिन्दु, संजय नगर निवासी मोहित पुत्र अनिल कुमार, फाल्तूगंज कालीबाड़ी निवासी भागीरथ पुत्र सेवाराम तथा जोगी नवादा निवासी मोहम्मद मियां पुत्र मोहम्मद उमर शामिल हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अखिलेश उपाध्याय, सौरभ डेढा और सतेन्द्र चैहान अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।वहीं, थाना शाही पुलिस ने 12 अक्टूबर को पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में धनेली निवासी पीतम लाल पुत्र डोरीलाल, तुरसा पट्टी निवासी निर्मल पुत्र मेघराज, महेशपुरा ठाकुरान निवासी सुनील कुमार पुत्र कीरत सिंह और नीलम पत्नी सुनील तथा थाना सुभाषनगर क्षेत्र के भूपेन्द्र सिंह पुत्र कीरत सिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मीरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शाही के नेतृत्व में की गई।पुलिस अभियान के तहत थाना भुता और थाना सीबीगंज पुलिस ने भी वारंटियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, इन दोनों थानों से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम और गिरफ्तारी संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।



