स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगी

बैडमिंटन: यूपी की मानसी सिंह ने जीता ऑल इंडिया महिला एकल खिताब

बैडमिंटन: यूपी की मानसी सिंह ने जीता ऑल इंडिया महिला एकल खिताब

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता । उत्तर प्रदेश की स्टार शटलर मानसी सिंह ने केरल के कोच्चि में आयोजित योनेक्स-सनराइज आॅल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूनार्मेंट के महिला एकल वर्ग का खिताब जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। सात से 14 जुलाई तक चले टूनार्मेंट के रोमांचक फाइनल में मानसी ने गुजरात की श्रेया लेले को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

 

पूरे टूनार्मेंट में शानदार लय में नजर आईं मानसी ने खिताबी मुकाबले में श्रेया लेले को तीन गेम तक चले कड़े संघर्ष में 15-13, 14-16, 16-14 से पराजित किया। निर्णायक गेम के अंतिम क्षणों में उन्होंने बेहतरीन संयम और सटीक रणनीति का परिचय देते हुए जीत अपने नाम की। मानसी की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल, अध्यक्ष विराज सागर दास और अवैतनिक सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह ने उन्हें बधाई दी।

 

डॉ. सुधर्मा सिंह ने कहा कि यह जीत मानसी की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानसी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

ऑल इंडिया महिला एकल बैडमिंटन चैंपियन बनीं यूपी की मानसी सिंह मुख्य अतिथि से ट्रॉफी और पुरस्कार राशि प्राप्त करतीं हुईं।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें