स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

अयोध्या की बेटी आरोही राव ने नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई, जिले का बढ़ाया मान

अयोध्या की बेटी आरोही राव ने नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई, जिले का बढ़ाया मान

अयोध्या। देहरादून में 11 से 29 जुलाई तक आयोजित प्री-नेशनल इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या की होनहार निशानेबाज आरोही राव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर जनपद का गौरव बढ़ाया है।

आरोही राव ने पढ़ाई के साथ-साथ शूटिंग में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय में नियमित पढ़ाई के बाद वह प्रतिदिन करीब पांच घंटे अयोध्या शूटिंग रेंज, कचहरी के पीछे, अभ्यास करती हैं। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि उन्होंने प्रतियोगिता में नेशनल के लिए निर्धारित अंक हासिल कर अपनी जगह पक्की की।

अपनी इस सफलता का श्रेय आरोही ने अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त राजेश कुमार तथा अयोध्या शूटिंग रेंज के कोच शनि कुमार वर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।

आरोही की इस उपलब्धि पर अयोध्या शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों, कोच, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा, सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत के बल पर अयोध्या की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें