स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातकांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगात

कांवड़ मार्ग पर एटीएस का सुरक्षा घेरा, एसएसपी ने कमांडो के साथ किया फ्लैग मार्च

कांवड़ मार्ग पर एटीएस का सुरक्षा घेरा, एसएसपी ने कमांडो के साथ किया फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने जनपद में मोर्चा संभाल लिया है।
बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने एटीएस कमांडो के साथ शहर के प्रमुख कांवड़ मार्ग पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों से संवाद कर यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा उनके सम्मान और सेवा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया गया है। पुलिस प्रशासन ने जिले को नौ जोन और 89 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की है। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जबकि प्रमुख मार्गों पर लगातार गश्त और निगरानी जारी है। एसएसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस कमांडो, बम निरोधक दस्ता, रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य विशेष सुरक्षा इकाइयों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर लगाए गए वॉच टावरों और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा, शहर कोतवाल बृजेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर महावीर सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर तैनात जवानों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिए।

District correspondent-Vineet Sharma/Ashish Saini
Muzaffarnagar

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें