स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवासख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवा

अतिवृष्टि के कारण गिरे गन्ने को लेकर किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह, गन्ने की फसल को शीघ्र सीधा कर बांधने की अपील

अतिवृष्टि के कारण गिरे गन्ने को लेकर किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह, गन्ने की फसल को शीघ्र सीधा कर बांधने की अपील

गिरे हुए गन्ने को उठाने से कीट एवं रोगों का प्रकोप होगा कम, पैदावार एवं गन्ने की गुणवत्ता में होगा सुधार

बी पी त्रिपाठी।बलरामपुर

जनपद में विगत तीन दिनों हुई अतिवृष्टि एवं तेज हवाओं के कारण विभिन्न क्षेत्रों में गन्ने की फसल गिरने के दृष्टिगत जिला गन्ना अधिकारी द्वारा गन्ना किसानों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने खेतों में गिरे हुए गन्ने को यथाशीघ्र सीधा कर उसकी बंधाई सुनिश्चित करें, जिससे फसल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके तथा गन्ने की पैदावार एवं गुणवत्ता को सुरक्षित रखा जा सके।

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक बारिश एवं तेज हवाओं के कारण गन्ने की फसल गिरने से उसकी वृद्धि एवं गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति में समय रहते गन्ने को उठाकर सीधा करना एवं उसकी उचित बंधाई करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गन्ने के लंबे समय तक जमीन पर गिरे रहने से कीट एवं रोगों का प्रकोप बढ़ सकता है। गीली मिट्टी के संपर्क में रहने के कारण दीमक, बेधक एवं अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गन्ने को सीधा कर बांधने से इन समस्याओं को कम किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त गन्ने को सीधा करने से पौधों को पर्याप्त सूर्य का प्रकाश एवं हवा मिलती है, जिससे उनका विकास बेहतर होता है। गन्ने के लंबे समय तक जमीन पर पड़े रहने से उसकी रिकवरी एवं चीनी की मात्रा प्रभावित हो सकती है। समय से गन्ने को उठाने एवं उचित देखभाल करने से उसकी गुणवत्ता एवं उत्पादन को बनाए रखने में सहायता मिलती है।

जिला गन्ना अधिकारी ने जनपद के समस्त गन्ना किसानों से अपील की है कि बारिश के बाद खेतों में जलभराव की स्थिति समाप्त होने एवं मिट्टी की स्थिति अनुकूल होने पर गिरे हुए गन्ने को सावधानीपूर्वक सीधा कर उसकी बंधाई करें। खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करें, जिससे फसल को अतिरिक्त नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने की फसल में किसी प्रकार के रोग अथवा कीट का प्रकोप दिखाई देने पर संबंधित गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों एवं गन्ना पर्यवेक्षकों से संपर्क कर तकनीकी सलाह प्राप्त करें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें