अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पंकज सिंह ने बच्चों को सिखाए क्रिकेट के गुर।

पायनियर संवाददाता। गौरीगंज (अमेठी)
ड्रीम चेज़र क्रिकेट अकादमी गौरीगंज में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पंकज सिंह पहुंचे। उनके पहुंचने पर अकादमी के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके पंकज सिंह ने युवा खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं।
अभ्यास सत्र के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को गेंदबाजी, बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण और फिटनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को खेल के दौरान अनुशासन, एकाग्रता और नियमित अभ्यास का महत्व बताया। पंकज सिंह ने खिलाड़ियों को सलाह दी कि क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के लिए तकनीक के साथ शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार अभ्यास और सही मार्गदर्शन आवश्यक है। खिलाड़ियों ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से सवाल पूछकर क्रिकेट से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और उपयोगी टिप्स लिए।
इस दौरान अकादमी के प्रशिक्षकों ने पंकज सिंह के अनुभवों को खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को अपने बीच पाकर युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। खिलाड़ियों ने उनके साथ अभ्यास किया और क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।



