स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

अंडर 19 टी —10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें, 29 सितंबर को रवाना होंगी

अंडर 19 टी —10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें, 29 सितंबर को रवाना होंगी

बीएचयू बिरला ग्राउंड पर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, खेल भावना और एकजुटता के साथ खेलने का दिया संदेश


वाराणसी, 20 सितंबर (हि.स.)। टी —10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अंडर 19 टी —10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीमें 29 सितंबर को जम्मू-कटरा के लिए रवाना होंगी। इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में प्रदेश और पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए रविवार को वाराणसी के लंका क्षेत्र के रमना ग्राम प्रधान अमित कुमार पटेल, बीएचयू पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ तिवारी बीएचयू के बिरला ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान दोनों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर खेलते समय जीत हासिल करना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से मैदान पर एकजुट होकर पूरी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ खेलने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश की टीम में कप्तान कार्तिक गुप्ता के साथ विनायक जायसवाल, हर्षित विश्वकर्मा, सूरज यादव, उज्जवल, अंकित, रोहित, सिद्धार्थ, मिलित, ऋषभ, हिमांशु, रौनक और हर्ष शामिल हैं। वहीं, पूर्वांचल की टीम की कमान कृष्णा जायसवाल संभालेंगे। टीम में प्रथम जायसवाल, आर्यन चौबे, बादल, आयुष चौबे, प्रीतम, सौरभ, वैभव, अनवर, सार्थक, यश सिंह, मयंक और पृथ्वी शामिल हैं।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें