स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
वोट चोरी’ से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्यावोट चोरी’ से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

अलीनगर पुलिस ने इनोवा से 600.5 किलो संदिग्ध गोमांस किया बरामद, एक गिरफ्तार

अलीनगर पुलिस ने इनोवा से 600.5 किलो संदिग्ध गोमांस किया बरामद, एक गिरफ्तार

पायनियर संवाददाता। चन्दौली

अलीनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सिंधीताली पुल के पास एक इनोवा वाहन से 600.5 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस और दो चापड़ बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य लोग फरार हो गए। बरामद मांस की जांच के लिए नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को उच्चाधिकारियों के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिंधीताली पुल के पास इनोवा वाहन संख्या UP65BT5561 को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि चालक ने पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन डिवाइडर से टकराकर रुक गया। वाहन से चालक और पीछे बैठा एक व्यक्ति उतरकर फरार हो गए, जबकि चालक के बगल में बैठे व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिहार के कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र स्थित बेलौड़ी पंचायत निवासी फैयाज कुरैशी (45), पुत्र मोहम्मद इस्लाम कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनोवा की तलाशी ली तो उसमें से 600.5 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस और दो चापड़ बरामद हुए। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाकर मांस का परीक्षण कराया गया। पुलिस के मुताबिक, चिकित्साधिकारी ने प्रथम दृष्टया इसे गोमांस बताया है। अंतिम पुष्टि के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि वे बिहार में गोवंश काटकर मांस तैयार करते हैं और उसे वाहन से वाराणसी लाकर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेचते हैं। पुलिस इस मामले में फरार दोनों व्यक्तियों की तलाश कर रही है।

संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अलीनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 640/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/5बी/8, आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 तथा बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक अमित सेन सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल नन्दलाल यादव तथा कांस्टेबल वजाहत अली सिद्दिकी, शैलेन्द्र सिंह और राज मुहम्मद शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें